11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के थैले से मोबाइल व पर्स चोरी

- कटारियों का बास स्थित किराणा दुकान के बाहर वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के थैले से मोबाइल व पर्स चोरी

दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के थैले से मोबाइल व पर्स चोरी

दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के थैले से मोबाइल व पर्स चोरी
- कटारियों का बास स्थित किराणा दुकान के बाहर वारदात
जोधपुर.
खाण्डा फलसा थानान्तर्गत सिवांची गेट के पास कटारियों का बास स्थित किराणा दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के थैले से चोरों ने मोबाइल व दस रुपए रखा पर्स चुरा लिया।
पुलिस ने बताया कि पाल रोड निवासी फूलीदेवी पत्नी धनराज प्रजापत अपनी बहन पिंकी के साथ दीपावली पर किराणा सामान खरीदने के लिए सिवांची गेट में कटारियों का बास स्थित किराणा दुकान गई थी। उसने थैले से सामान की लिस्ट निकाल दुकानदार को दी। फिर उसने मोबाइल व दस हजार रुपए रखा पर्स थैले में रख दिए। कुछ देर बाद महिला ने थैला चेक किया तो उसमें मोबाइल व पर्स गायब थे। पर्स में दस हजार रुपए रखे थे। महिला को अंदेशा है कि भीड़-भाड़ के बीच किसी बदमाश ने थैले से मोबाइल व पर्स चुराया है। दोनों बहनों ने आस-पास युवक की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। बाद में दोनों नजदीक स्थित खाण्डा फलसा थाने पहुंची और चोरी का मामला दर्ज कराया।