11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक से मोबाइल लूटा, एक युवक गिरफ्तार

- दूसरे लुटेरे की तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
युवक से मोबाइल लूटा, एक युवक गिरफ्तार

युवक से मोबाइल लूटा, एक युवक गिरफ्तार

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने झालामण्ड चौराहे के पास मोती मार्केट में मोबाइल पर बात करने के दौरान एक युवक से मोबाइल लूटने के मामले में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसका साथी पकड़ में नहीं आ सका।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि झालामण्ड के पास गांधी नगर निवासी यशपालसिंह (19) पुत्र प्रहलादसिंह रविवार को मोती मार्केट से घर लौट रहा था। रास्ते में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के सामने वह साइकिल रोककर मामा से बात करने लगा। इतने में मोपेड पर दो युवक आए और हाथ में झपट्टा मार मोबाइल लूटकर भाग गए थे। युवक ने मदद के लिए आवाज लगाई और लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ पाए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया और तलाश के बाद सोमवार को बीजेएस कॉलोनी के पास गांधीपुरा गली-1 निवासी पंकज सोलंकी (24)पुत्र प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोपेड की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।