10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

    यूथ कांगे्रस ने किया अनोखे अंदाज में प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

जोधपुर. युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए बेरोजगार मेले का आयोजन किया। मेला बाजार में चाय की स्टाल, पकोड़े की दुकान, सब्जी, सैंडविच इत्यादि दुकानें लगाकर विरोध दर्ज करवाया। जिसमें जोधपुर जिले के डिग्री धारी युवा एमबीबीएस, फ ार्मा, एमबीए, इंजीनियर इत्यादि डिग्रीधारी युवाओं ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर भारत देश को अखंड और अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस जोधपुर देहात के जिलाध्यक्ष रामनिवास बुद्धनगर और शहर जिला अध्यक्ष रियाज खान ने सभी को संबोधित किया। संभाग प्रभारी मोईन खान मेकश, जिला प्रभारी नितेश यादव, जिला सह प्रभारी नवीन कच्छावा, जिला सह प्रभारी, बिलाल पठान, प्रदेश महासचिव सुमन बानो, प्रदेश सचिव हर्षिता राठौड़, प्रदेश सचिव योगेश कच्छावा,युवा नेत्री मोनालिसा पुरोहित,जोधपुर शहर विधानसभा अध्यक्ष अकमुद्दीन खान, इंजीनियर शहजाद खान, बालेसर विधानसभा अध्यक्ष पारस सांखला, जोधपुर शहर जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ खान, पार्षद शेर मोहम्मद, पार्षद सुमन दिवराया, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष दानिश फ ौजदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।