10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गमगीन माहौल में मनाया मोहर्रम

  - हजऱत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदोंं को याद में 92 लोगों ने कियारक्तदान
less than 1 minute read
Google source verification
गमगीन माहौल में मनाया मोहर्रम

मोहल्ला लायकान स्थित इमामबाड़े में मोहर्रम की धार्मिक रस्म पूरी करते लाइसेंसदार।

जोधपुर. पैगम्बर हजऱत मोहम्मद के नवासे हजऱत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदोंं की याद में मनाए जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम रविवार को घरों में गमगीन माहौल में मनाया गया। अकीदतमंदों ने रोजा रख कर पैगम्बर हजऱत मोहम्मद सअव के नवासे हजऱत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदोंं को याद कर मगफिरत की दुआएं मांगी। मोहर्रम एकता कमेटी के प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया की दोपहर बाद से सभी मोहर्रम के लाइसेंसदारो ने अपने अपने घरो में परिवार के साथ मिलकर धार्मिक रस्में अदा की और मोहर्रम को पुन: यथास्थिति में रख दिया। मोहर्रम एकता कमेटी के सदर उस्ताद हाजी हमीम ने बताया की इस बार कोरोना महामारी के कारण फातिहा सहित सभी धार्मिक रस्में मोहर्रम लाईसेंसदार व उनके परिवार के सीमित सदस्यों ने सोशल डिस्टेसिंग और प्रशासन की गाइडलाइन के साथ पूरी की। मोहर्रम कमेटी के सदर सहित अ. वहीद खान, उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफीक, अमजद बक्ष, फारूक सोलंकी ने सभी मोहर्रम के लाइसेंसदारो व जिला प्रशासन का आभार जताया ।

92 लोगों ने किया रक्तदान सहयोग

वेलफेयर यूथ सोसाइटी जोधपुर की ओर से करबला के शहीदों की याद में बकरा मंडी स्थित आलम शाह नूरी मदरसे में आयोजित शिविर में 92 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सुलेमानी ने बताया कि इमाम हुसैन की शहादत के दिन समाज के युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि अब्दुल्ला फकीर , समाज सेवी जफर खान ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में मुराद अली खान मोहसिन अंसारी, अफरोज पठान, मो सईद कुरेशी, मो सद्दीक कुरेशी ठेकेदार, अली हुसैन, आरिफ कुरैशी, साबिर कुरैशी, मोहम्मद रफीक, जफर कुरैशी, आमीन खान, लतीफ खान, शैतान सिंह सहित कुल 92 लोगो ने रक्तदान किया।