10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल में दान पात्र से रुपए चोरी

सरकारी स्कूल में दान पात्र से रुपए चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी स्कूल में दान पात्र से रुपए चोरी

सरकारी स्कूल में दान पात्र से रुपए चोरी

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत सुरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष और कार्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने दान पात्र से हजारों रुपए चुरा लिए। वहीं, बारली मण्डावता बेरा स्थित मकान में चोरी का प्रयास कर सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए गए।
पुलिस के अनुसार सुरपुरा के सरकारी विद्यालय में गत 18 नवम्बर की रात चोरी हो गई। प्रधानाचार्य कक्ष और कार्यालय के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे, जहां से अक्षय पेटिका व दान पात्र तोड़कर उसमें रखे करीब साढ़े पांच हजार रुपए चुरा लिए। दूसरे दिन अवकाश होने से चोरी का पता नहीं लग पाया। अवकाश के बाद प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो चोरी का पता लगा। प्रधानाचार्या भारती पत्नी रतनाराम गोदारा की तरफ से चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे चुराए
चोरी की दूसरी वारदात बारली मण्डावता बेरा निवासी रणछोड़सिंह पुत्र गोमाराम गहलोत के मकान में हुई। गत 10 नवम्बर की रात चोरों ने मकान में चोरी का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चुरा लिए। वहीं, कैमरों की वायरिंग जगह-जगह से काट दी।