16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Rain : इस बार मौसम का बदला ट्रेंड, रेगिस्तान में जमकर बरसे, यहां हुई सबसे कम बारिश

Rajasthan Monsoon Rain : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और मानसून ने इस बार बदले मौसम का संकेत दिया है। मानसून के दो महीने में अब तक सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान, उसमें भी बाड़मेर और जालोर के हिस्से आई है।

2 min read
Google source verification
Monsoon 2023 changed Weather Trend Rain in Rajasthan Weather Update

फाइल फोटो

गजेंद्र सिंह दहिया

Rajasthan Monsoon Rain : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और मानसून ने इस बार बदले मौसम का संकेत दिया है। मानसून के दो महीने में अब तक सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान, उसमें भी बाड़मेर और जालोर के हिस्से आई है। जालोर में 217 और बाड़मेर में 213 प्रतिशत अधिक बारिश है, जबकि दोनों शुष्क इलाके हैं। प्रदेश में सबसे कम बारिश सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान हाड़ौती और वागड़ में हुई है, जहां से मानसून प्रवेश करता है।

झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में सामान्य से कम बारिश हुई है। धौलपुर में भी सामान्य से कम बारिश है। कोटा और बूंदी में सामान्य महज 12-13 प्रतिशत ही अधिक बारिश है। राजस्थान में 31 जुलाई तक 389.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस समय तक बारिश का औसत 227.1 मिमी है यानी अब तक 71 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है। मौसम विभाग प्रदेश के 33 जिलों में से 10 जिले पश्चिमी राजस्थान में गिनता है। इन जिलो में अब तक 123 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जबकि पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में केवल 40 प्रतिशत ही अधिक बारिश है।

25 सेमी बारिश वाली जगह 150 सेमी पर भारी
जलवायु दृष्टि से बाड़मेर बेल्ट शुष्क प्रदेश में आता है जो 25 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाला स्थान है जबकि हाड़ौती व वागड़ अति आर्द्र क्षेत्र में आते हैं जहां वार्षिक वर्षा का औसत प्रदेश में सर्वाधिक 150 सेंटीमीटर है। इस साल मानसून में शुष्क प्रदेश ने अति आर्द्र प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में मानसून काल जून से सितम्बर तक माना जाता है।

यह भी पढ़ें : एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मानसून, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट


पश्चिमी राजस्थान में 31 जुलाई की बारिश (मिमी में)
जिला -------अब तक बारिश-----सामान्य बारिश----- अंतर (प्रतिशत में)
बाड़मेर -------- 437 -------- 139.7 -------- 213
जालोर -------- 706.9 -------- 222.8 -------- 217
जोधपुर -------- 346.2 --------155.4 -------- 123
जैसलमेर-------- 185 -------- 92.6 -------- 100
पाली -------- 662.1 -------- 254 -------- 161
श्रीगंगानगर --- 229.8-------- 114.6-------- 100
नागौर -------- 429 -------- 210.4-------- 104
बीकानेर --------268.6--------146-------- 84
चूरू -------- 275.7--------194 -------- 42
हनुमानगढ़ --- 195.1 -------- 146.2 -------- 33

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में बारिश ने किया लबालब, बना मानसून डेस्टिनेशन, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

हाड़ौती व वागड़ में हुई बारिश (मिमी में)
जिला -------अब तक बारिश-----सामान्य बारिश----- अंतर (प्रतिशत में)
झालावाड़ ------- 410 ------- 426.7 ------- (-4)
बारां ------- 348.7------- 424.5 ------- (-18)
बांसवाड़ा------- 418.9 ------- 426.2 ------- (-2)
डूंगरपुर ------- 341.7 ------- 354.2 ------- (-4)
कोटा ------- 418.1 ------- 372 ------- (12)
बूंदी ------- 373.5 ------- 330.3 ------- (13)

इनका कहना है
अब तक अच्छी बारिश हुई है। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में सामान्य से कम बारिश होगी। सितम्बर में भी कम बारिश की संभावना है, लेकिन बरसात के लिहाज से यह सीजन ठीक रहा।
-राधेश्याम शर्मा, निदेशक, भारतीय मौसम विभाग जयपुर