11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून हिमालय की तलहटी पर, तापमान बढ़ेगा

Monsoon Update
less than 1 minute read
Google source verification
मानसून हिमालय की तलहटी पर, तापमान बढ़ेगा

मानसून हिमालय की तलहटी पर, तापमान बढ़ेगा

- अगले 4-5 दिन तक बारिश के आसार नहीं
जोधपुर. जुलाई में प्रदेश में प्रवेश करने के बाद पहली बार मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी पर चली गई है, जिससे राजस्थान में अगले चार पांच दिन बारिश के आसार नहीं है। हवा में नमी अधिक होने और तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त होने से उमस भरी तपिश बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून विड्रॉल के पूरी तरीके से परिस्थितियां नहीं बन रही है। सितम्बर के प्रथम सप्ताह में नमी व हवा के पैटर्न को देखकर ही कुछ कहा जा सकेगा।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी के चलते सुबह-सुबह सुहाना मौसम रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पर पहुंचा। दोपहर में उमस भरा जरुर मौसम रहा। हवा बंद होने से तपिश का अहसास अधिक हुआ। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 व 26.2 और अधिकतम 35 व 32.1 डिग्री मापा गया।

गौरतलब है कि इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून ने 2 जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया था। प्रदेश में 30 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद लगातार दो महीनों तक रुक रुक कर हल्की से लेकर भारी बरसात का दौर बना हुआ था। सर्वाधिक बरसात पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में हुई। कई जगह बाढ़ के हालात भी पैदा हो गए। मानसून प्रवेश के बाद पहली बार टर्फ लाइन हिमालय की तलहटी की तरफ खिसकी है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के प्रथम सप्ताह में मानसून की विदाई हो सकती है जो करीब एक पखवाड़े पहले होगी। गत वर्ष मानसून 6 अक्टूबर से विदा होना शुरू हुआ था।