10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के भीगे मौसम में जोधपुर के ये नजारे नहीं देेखे तो फिर क्या देखा?

सनसिटी में शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम के गीत सुनाए
less than 1 minute read
Google source verification
monsoon-destination-jodhpur

बारिश के भीगे मौसम में जोधपुर के ये नजारे नहीं देेखे तो फिर क्या देखा?

जोधपुर. बारिश ने सनसिटी में शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम के गीत सुनाए। सुबह शहरवासियों की आंख खुली तो बरसती घटाओं ने गुड मॉर्निंग किया। दिन भर फिर यह क्रम चलता रहा। ठहर-ठहर कर बदरा बरसते रहे। कई जगह पानी भर गया, दुपहिया तो क्या चौपहिया चलाना भी मुश्किल हो गया, लेकिन इस अल्लड़ बारिश में भला जोधपुर के मस्ताने कहां थमने-रुकने वाले। चल दिए, सैर के लिए। कोई झरनों का लुत्फ लेने पहुंचा तो किसी के कदम कायलाना की तरफ बढ़े। यहां मंडोर में भी कल-कल बहता पानी मन को आनंदित करने वाला रहा। भीगे भीगे मौसम में मिर्ची बड़ा और कचौरी का लुत्फ भी खूब उठाया। बारिश की गति मंद पड़ी तो लोग परिवार सहित सैर सपाटे के लिए खूब निकले। पर्यटन स्थल गुलजार हो गए दूसरी तरफ बारिश से परकोटे की दीवार गिरने से दो जनों की मौत हो गई। कई अन्य जगह भी जर्जर दीवार गिरने के समाचार हैं। तेज बारिश के चलते जिला कलक्टर ने शनिवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम फिर जवाब दे गया और अस्पतालों में पानी भर गया। छह साल बाद ओवर फ्लो हुई मण्डोर स्थित नागादड़ी नहर देखने पर्यटकों का रैला उमड़ पड़ा।
इधर तेज बारिश से जोधपुर का सब स्टेशन राइका बाग प्लेटफार्म तक डूब गया। बारिश के कई ट्रेने प्रभावित हुई हैं। जोधपुर-इंदौर ट्रेन शनिवार को रद्द कर दी गई है। जोधपुर जिले का मथानिया पुलिस थाने में जल प्लावन की स्थिति हो गई है। कमरे, बैरिक, ऑफिस में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते जिले के तिंवरी के पास बालरवा गांव में इंदिरा गांधी लिफ्ट केनाल टूट गई। करीब सौ फुट तक नहर क्षतिग्रस्त होने से खेतों में नहरी पानी बहा। आसपास के गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई हैं।