जोधपुरPublished: May 31, 2023 09:20:44 am
Anand Mani Tripathi
IMD Rainfall Alert Weather Forecast : राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। पाकिस्तान में बन रहे चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीमाई इलाकों में जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पर भी पड़ रहा है।
IMD rainfall alert Weather forecast : राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। पाकिस्तान में बन रहे चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीमाई इलाकों में जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पर भी पड़ रहा है। इस समय उत्तरी राजस्थान के ऊपर एक जबरदस्त चक्रवात मंडरा रहा है। जिसके कारण पाकिस्तान में डेढ़ किलो तक के ओले मंगलवार को गिरे हैं। राजस्थान से पहले आने में अभी एक महीना है और इससे पहले खूब बरसात हो रही है। अब तक ऑफ सीजन में मानसून की एक चौथाई बारिश हो चुकी है। इस बार नौतपा का ताप पता नहीं कहां गायब हो गया। एक भी बार तापमान सामान्य से ज्यादा नहीं हुआ।