10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर-बाड़मेर के कुछ हिस्सों से आज विदा हो सकता है मानसून

- एंटी साइक्लोन सिस्टम बना, पश्चिमी हवाएं चलने लगी
less than 1 minute read
Google source verification
जैसलमेर-बाड़मेर के कुछ हिस्सों से आज विदा हो सकता है मानसून

जैसलमेर-बाड़मेर के कुछ हिस्सों से आज विदा हो सकता है मानसून

जोधपुर. दक्षिणी पश्चिमी मानसून की विदाई बुधवार को शुरू होने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे में जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के कुछ हिस्सों से मानसून के पीछे हटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताई है। यहां एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने के साथ पश्चिमी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई है। कुछ दिन बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी मानसून पीछे हटेगा। गौरतलब है भारत में सबसे अंत में जैसलमेर-बाडमेर में मानसून पहुंचता है जबकि विदाई की शुरुआत सबसे पहले यहीं से होती है।
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.9 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 83 और न्यूनतम आपेक्षिक आद्र्रता 51 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दिन में सूरज और बादलों की आंख मिचौची चलती रही। हवा में नमी अधिक होने के कारण दोपहर में कुछ उमस भरा मौसम रहा। शाम ढलने के बाद मौसम कुछ सामान्य होने लगा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 26.6 और अधिकतम 35.6 डिग्री मापा गया।

बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 25.1 व 24.2 और दिन का 36.5 व 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।