10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले सोमवार तक मानसून के बरसने के आसार

Thar Weather - करीब 20 दिन बाद टूटेगी मानसूनी सुस्ती
less than 1 minute read
Google source verification
अगले सोमवार तक मानसून के बरसने के आसार

अगले सोमवार तक मानसून के बरसने के आसार

जोधपुर. मारवाड़ के लोगों को मानसून के लिए अभी तक 1 सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सप्ताहांत से मौसमी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनने की संभावना है जिससे 10 से 11 जुलाई से संभाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इधर शनिवार को प्रदेश में उमस भरी गर्मी का मौसम बना रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा लेकिन हवा में अत्यधिक नमी के कारण दिनभर उमस सताती रही।

वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन बाड़मेर, जालौर, भीलवाड़ा होते हुए धौलपुर से गुजर रही है। यहां 19 जून को मानसून आया था इसके बाद मानसून ने ब्रेक ले लिया। करीब एक पखवाड़े से मानसून सुस्त है। सामान्यत: पूरे देश में मानसून के छा जाने के बाद हिमालय की तलहटी पर ट्रफ लाइन शिफ्ट हो जाने पर प्रदेश में मानसून का ब्रेक आता है। इस बार मानसून ने आने से पहले ही लंबा ब्रेक ले लिया।

उमस से लोग बेहाल
सूर्य नगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29.6 और अधिकतम 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता का स्तर 80 फ़ीसदी के पास बने रहने के कारण सुबह से ही उमस भरा मौसम था। हालांकि सुबह बादलों की हल्की आवाजाही और तेज हवाएं चलने से उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढऩे के साथ उमस बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंचा। दिन में उमस के कारण शहरवासी हलकान रहे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में दिन का पारा 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.9, बाड़मेर में 39.2, नागौर में 40 और पाली में 40.4 डिग्री मापा गया।