
जमानत पर छूटते ही घर में खड़ी मोपेड चुराई, गिरफ्तार,जमानत पर छूटते ही घर में खड़ी मोपेड चुराई, गिरफ्तार,जमानत पर छूटते ही घर में खड़ी मोपेड चुराई, गिरफ्तार
जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने पावटा द्वितीय पोलो में भगत सिंह मार्ग स्थित मकान के अंदर खड़ी मोपेड चुराने के मामले में एक शातिर बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार किया। वह दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि द्वितीय पोलो में भगत सिंह मार्ग निवासी अनिल हनुमान प्रसाद माहेश्वरी के घर में घुसकर चोर ने गत बीस मई की रात एक मोपेड व कुछ रुपए चुरा लिए थे। इस संबंध में शुक्रवार को चोरी का मामला दर्ज किया गया। संदिग्धों से तलाश के बाद पुलिस ने सोजती गेट भील बस्ती निवासी अर्जुन (18) पुत्र बाबूलाल भील को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की मोपेड भी बरामद की गई। रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज होकर कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। वह दो दिन पहले ही जमानत पर छूटा था।
Published on:
22 May 2021 11:58 pm
