
Most Gram Panchayats of the state in Bap Panchayat Samiti
जोधपुर. राज्य सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन में जोधपुर जिले में पांच नई पंचायत समिति व 161 ग्राम पंचायतों की मंजूरी दी है। प्रदेश में सबसे अधिक 24 नई ग्राम पंचायतें बाप पंचायत समिति में बनाई गई हैं। धवा घंटियाली, आऊ, कैरू, चामू नई पंचायत समिति होंगी। राज्य सरकार की ओर से शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जिला कलक्टर ने नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
एक लाख जनसंख्या वाली नई पंचायत समिति में कम से कम 15 वार्ड रखे जाएंगे। एक लाख से ज्यादा जनसंख्या वाली पंचायत समिति में 15 हजार लोगों पर दो वार्ड बनाए जाएंगे। इनमें किसी भी पंचायत समिति में 15 से कम वार्ड नहीं रखे जाएंगे।
ग्राम पंचायत में तीन हजार पर पांच वार्ड
नई ग्राम पंचायतों में तीन हजार की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत में कम से कम पांच वार्ड रखे जाएंगे। इनमें तीन हजार से अधिक जनसंख्या होने पर एक हजार की जनसंख्या पर दो वार्ड बढाए जाएंगे। इनमें किसी भी ग्राम पंचायत में कम से कम पांच वार्ड रखे जाएंगे।
पंचायत समिति .... नई ग्राम पंचायते
बालेसर ..............9
बावड़ी............... 5
बाप..................24
बापिणी..............8
भोपालगढ़..........10
बिलाड़ा............5
देचू.................9
मंडोर..............14
लोहावट............11
लूणी................14
ओसियां............5
फलोदी...............15
पीपाड़ शहर..........7
सेखाला.............11
शेरगढ़..............7
तिंवरी..............7
Updated on:
18 Nov 2019 06:30 pm
Published on:
18 Nov 2019 06:30 pm
