10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे शहर में धूप, मौसम विभाग कार्यालय पर बरसात

jodhpur news - अपराह्न 4.15 बजे मौसम विभाग ने 0.2 एमएम बरसात रिकॉर्ड की- आज से अगले एक सप्ताह के लिए बादल बरसात का मौसम- 27 अगस्त के बाद कम हो जाएगी बारिश की गतिविधियां  
less than 1 minute read
Google source verification
पूरे शहर में धूप, मौसम विभाग कार्यालय पर बरसात

पूरे शहर में धूप, मौसम विभाग कार्यालय पर बरसात

जोधपुर. बारिश की आस लगाए बैठे सूर्यनगरी के लोग शुक्रवार को पूरी तरीके से निराश हुए। अन्य दिनों की तुलना में दिनभर तीखी धूप खिली रही। अपहराह्न 4.15 बजे जब शहर के कई हिस्से धूप के कारण उमस भरी गर्मी में तप रहे थे, उस समय एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के कार्यालय पर बादल का एक टुकड़ा बरसात कर रहा था। इस दौरान विभाग ने 0.2 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से जोधपुर सहित मारवाड़ के कई हिस्सों में बरसाती बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी। अगले 1 सप्ताह के लिए बरसात का मौसम है। 27 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी।

सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले करीब 10 दिनों से हर रोज सुबह घने बादल छाए रहे थे लेकिन शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे ही धूप निकल आई। शहरवासियों ने कई दिनों बाद सुबह की धूप का अहसास किया। हवा में अधिक नमी के कारण सुबह से ही अत्यधिक उमस व्याप्त हो गई जो दिन भर बनी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बादलों की आवाजाही कम थी। आसमान थोड़ा साफ होने से सूरज ने भी भृकुटी तानी और दोपहर में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.2 और अधिकतम 39.4 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 28.8 और दिन का 38.6 डिग्री मापा गया।