11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे के हाथ से छूटी पेट्रोल से भरी बोतल ने मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल, बच्ची की हालत गंभीर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
mother and daughter burnt in petrol fire accidentally

mother and daughter burnt in petrol fire accidentally

फलोदी/जोधपुर। उपखण्ड के कुण्डल गांव में शनिवार सुबह आगजनी की एक एैसी घटना सामने आई, जिसमें घर में रखी पैट्रोल से भरी बोतल ने खतरा बनकर हादसे को अंजाम दे दिया।

दरअसल मामला कुछ इस तरह हुआ कि कुण्डल में एक घर में रखी पैट्रोल से भरी बोतल उठाकर एक बच्चा परिवार के किसी सदस्य को दे रहा था। इस दौरान अचानक बोतल बच्चे के हाथ से छूट गई। इससे बोतल गिरने से ढक्कन खुल गया और पास ही जल रहे चूल्हे में गिरी पैट्रोल की बून्दों से आग भड़क उठी। आग भड़कने से पास में बैठी एक बच्ची व मां झुलस गई। बच्ची हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसी हुई मां-बेटी को फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया है।


युवती ने की आत्हत्या
मण्डोर थानान्तर्गत माता का थान स्थित नारी निकेतन की छत से साड़ी की रस्सी बनाकर एक युवती पहले नीचे उतरी और फिर तारबंदी फांदकर भाग निकली। गुरुवार शाम बाड़मेर के धोरीमन्ना पहुंची युवती को पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश हाल बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी बीस वर्षीय एक युवती गत माह एक युवक के साथ भाग गई थी। पुलिस के दस्तयाब करने के बाद परिजन के साथ जाने से इनकार करने पर कोर्ट ने युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए थे। युवती 28 जून से नारी निकेतन में रह रही थी। बुधवार देर रात नारी निकेतन के कर्मचारियों ने महिलाओं की गिनती की तो युवती के गायब होने का पता लगा। मध्यरात्रि पुलिस को सूचना दी गई।


मौका मुआयना करने पर सामने आया कि युवती ने छत पर चढऩे के बाद साड़ी की रस्सी बनाई और फिर नीचे कूद गई, जहां से वह लोहे की तारबंदी फांदकर भाग निकली। पुलिस ने आस-पास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बाड़मेर की धोरीमन्ना थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया। इस बीच, गुरुवार शाम वह धोरीमन्ना जा पहुंची। इसका पता लगते ही स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मण्डोर थाना पुलिस को सूचना दी। उसको जोधपुर लाने के लिए मण्डोर थाना पुलिस की टीम धोरीमन्ना भेजी गई है। इस संबंध में फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।