10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत

- घर के टांके में मिली मां-बेटी, आत्महत्या की आशंका- पति व ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
Mother and daughter died in doubtful condition

मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत


जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत शिव शक्ति नगर गली-3 स्थित मकान में शनिवार को महिला व उसकी मासूम पुत्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता की तरफ से पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के अनुसार शिव शक्ति नगर गली-3 निवासी दीपिका (25) पत्नी युधिष्ठिर ब्राह्मण व उसकी पुत्री सायना (३) की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। दोनों सुबह आठ बजे मकान में बने टांके में गिरे मिले थे। ससुर व घर के अन्य परिजन ने दोनों को बाहर निकाला और महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।
पुलिस अस्पताल पहुंची व फिर मौका मुआयना किया। मथानिया में रहने वाले मृतका के पिता गिरधारीलाल ब्राह्मण व अन्य पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। पिता गिरधारीलाल ने महामंदिर थाने में प्रताडऩा व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृत्यु के कारण पता नहीं लग पाए हैं, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ने टांके में कूदकर खुदकुशी की होगी।
पांच साल पहले शादी
मथानिया निवासी दीपिका की शादी करीब पांच साल पहले युधिष्ठिर से हुई थी। उसे एक पुत्री सायना थी। पिता का आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष के लोग दीपिका को शादी के बाद से प्रताडि़त करते थे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनों शव के पोस्टमार्टम करवाए हैं।