11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल शक्ति अभियान आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेशन

जोधपुर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ( Union Jal shakti minister Gajendrasingh Shekhawat ) के गृह जिले जोधपुर में शनिवार को जल शक्ति अभियान ( The Jal Shakti Abhiyan ) की समीक्षा ( review ) की गई। इस मौके अफसरों ने प्लानिंग के साथ इस मुहिम में आगे बढऩे के लिए मोटिवेट किया।  
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Sep 21, 2019

Motivation to pursue Jal shakti campaign

Motivation to pursue Jal shakti campaign

जोधपुर.केन्द्रीय कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ( Joint Secretary, Ministry of Central Agriculture and Farmers Welfare )और जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी ( Nodal Officer of Jal Shakti Abhiyan ) अमिताभ गौतम ( Amitabh Gautam ) ने कहा कि जिले में अभियान के स्टार्टअप के बाद सभी के समन्वित प्रयासों से निश्चित रूप से गति मिली है। अभियान की टीम को इसी तरह अग्रिम योजना बनाकर लक्ष्य की ओर बढऩा है।

संयुक्त सचिव अमिताभ गौतम ने शनिवार की सुबह जोधपुर 'राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जल शक्ति अभियान की समीक्षा ( review meeting ) की और अब तक के कार्यों का लेवल ऑफ ट्रैक की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें अभी से ही अभियान की अग्रिम योजना पर साथ काम करना है। अभी सभी ने प्रयास अच्छे किए, मगर हमें यह मान कर चलना है कि अगले वर्ष भी मानसून बेहतर रहेगा और उसी के अनुरूप प्लान बना कर उसके लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्य सस्टेनेबल तरीके से टीम वर्क के साथ काम करें। ग्रामीण क्षेत्रों में ढाणियों तक को मद्देनजर कामों से अभियान सफ लता की ओर बढेग़ा। उन्होंने बताया कि यहां महसूस हुआ कि हमें श्रेष्ठ तरीके से अपनी पहुंच मजबूत बना सकते हैं।

जिला कलक्टर ने कहा
जिला कलक्टर ( district collector) प्रकाश राजपुरोहित ( prakash rajpurohit ) ने कहा कि जनवरी से जुलाई तक सिविल कार्य पूरे हो जाएं, ताकि मानसून आने पर उनका सही और समय पर उपयोग हो सकेगा। उन्होंने जिले में अभियान के दौरान टीम की ओर से किए जा रहे कार्यो की भी विस्तृत जानकारियां प्रस्तुत कीं। बैठक में एडीएम (प्रथम) एम.एल नेहरा भी उपस्थित थे।