10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mount Abu में पेड़-पौधों पर जमी ओंस, पारा 2.2 डिग्री पहुंचा

Rajasthan Weather Update - मारवाड़ में ठंडी हवा के झौंकों से सिहरन
less than 1 minute read
Google source verification
Mount Abu में पेड़-पौधों पर जमी ओंस, पारा 2.2 डिग्री पहुंचा

Mount Abu में पेड़-पौधों पर जमी ओंस, पारा 2.2 डिग्री पहुंचा


जोधपुर. प्रदेश में जाड़ा लगातार तेज होता जा रहा है। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 2.2 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। तापमान जमाव बिंदू के करीब होने से पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओंस जमने लग गई। कड़ाके की सर्दी से सुबह और रात को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उधर मारवाड़ में तेज हवा के झौंको से सिहरन बनी रही। आसमां साफ होने से तीखी धूप निकली लेकिन ठंडी हवा के कारण धूप भी सुहानी लग रही थी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सूर्य नगरी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा बहने की वजह से सर्दी का अधिक एहसास हुआ। दिन में भी हवा चलती रही। मौसम में धुंध नहीं होने के कारण शीघ्र ही तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में भी हवा के झोंके सर्दी महसूस कराते रहे। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम 26.9 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 13.5 और दिन का 28.8 डिग्री मापा गया।

मैदानी इलाकों में पारा गिरा, चूरू 6.6 डिग्री
प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी तेज सर्दी पड़ रही है। चूरू में पारा लुढक़ कर 6.6 डिग्री पर आ गया। वहां तेज सर्दी रही। पिलानी में 8.3 श्रीगंगानगर में 8.4 डिग्री की सर्दी रही।