10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mount Abu: पारा जमाव बिंदू के करीब, 1 डिग्री पहुंचा

Rajasthan Weather Update - जोधपुर सहित कई स्थानों पर इस सीजन में अब तक का न्यूनतम तापमान
less than 1 minute read
Google source verification
Mount Abu: पारा जमाव बिंदू के करीब, 1 डिग्री पहुंचा

Mount Abu: पारा जमाव बिंदू के करीब, 1 डिग्री पहुंचा

जोधपुर. देश में उत्तरी हिस्से में बर्फबारी के कारण प्रदेश में जाड़ा लगातार तेज होता जा रहा है। सिरोही के माउंट आबू में बीती रात पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया। जमाव बिंदू के पास मौसम होने के कारण वहां हाड कम्पा देने वाली सर्दी थी। मंद गति से चल रही हवा के कारण वहां बर्फ नहीं जमी। उधर जोधपुर सहित अन्य स्थानों पर भी तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई। जोधपुर में बीती रात पारा 11 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान था। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

सूर्यनगरी में शनिवार को कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। सुबह-सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। मौसम साफ होने के कारण शीघ्र धूप निकल आई। हवा में ठंडक होने से सुबह धूप सुहानी लग रही थी। दोपहर में तापमान 27.4 डिग्री रहा। जिले के फलोदी में न्यूनतम तापमान 12.2 व अधिकतम 27 डिग्री रहा।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू में पारा 5.5, सीकर में 6.5, पिलानी में 7.9, भीलवाड़ा में 9.2, अजमेर में 9.5, जैसलमेर में 12 और बाड़मेर में 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।