10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती स्कूटी सड़क में समां गई, पढि़ये हादसे के बारे में सबकुछ

चौथी बार ढ़ह गई 'खतरा' सड़क : टैंकर के निकलते ही सड़क धंसी, मोपेड सहित वृद्ध गड्डे में गिरा, सीवरेज के कारण पाली पर सफर करना मुश्किल
2 min read
Google source verification
चलती स्कूटी सड़क में समां गई, पढि़ये हादसे के बारे में सबकुछ

चलती स्कूटी सड़क में समां गई, पढि़ये हादसे के बारे में सबकुछ

जोधपुर।
पाली रोड पर सफर करना एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ। यह सड़क चौथी बार धंसी है। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब बड़ा हादसा होते-होते बचा। सड़क के नीचे से निकल रही सीवरेज की ट्रंक लाइन के कारण यहां हादसे होते रहते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हादसा भोपालसिंह के साथ भी हुआ। गनीमत रही कि अपनी मोपेड सपेत गड्ढे में गिरने के बावजूद उनकी जान बच गई।

दरअसल, झालामण्ड में वायु विहार निवासी भोपालसिंह दोपहर में मोपेड पर अमृतादेवी सर्कल से भैरूजी चौराहे की तरफ जा रहे थे। आगे एक टैंकर चल रहा था। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के सामने टैंकर के निकलते ही सड़क धंसने लगी। भोपालसिंह ने मोपेड को एक तरफ कर गड्डे से बचने का प्रयास किया, लेकिन इतने में गड्डा बड़ा हो गया और मोपेड गड्ढे में जा गिरी। इससे वृद्ध घबरा गए और वो भी गड्ढे में गिर गए। हाथ व कंधे में चोट भी आ गई। पास ही मौजूद आमजन मौके पर आए और वृद्ध को बाहर निकाला।
बाद में सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व थानाधिकारी सुनील चारण मौके पर आए। मोपेड बाहर निकलवाकर सुरक्षित रखवाई गई। फिलहाल वृद्ध की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जानलेवा लापरवाही
पाली रोड पर सड़क के नीचे सीवरेज की ट्रंक लाइन बिछी हुई है। जो पिछले कुछ समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है। सीवरेज का पानी मैन हॉल से सड़क पर फैल रहा है। यह सड़क कुछ दिन पहले भी धंसी थी तो मरम्मत करवा यातायात फिर शुरू करवाया गया। दो साल में यह सड़क चार बार ढही है, लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा।

दो दिन से हो रहे थे गड्ढे
भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से पाली रोड के बीच शुक्रवार रात एक गड्डा हो गया था। आमजन को हादसे से बचाने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा दिए थे। इस बीच, इस गड्डे से कुछ ही दूरी पर एक और गड्डा हो गया। ऐहतियात के तौर पर वहां भी बैरियर लगाए गए थे।