
प्लांट बैंक के साथ सांसद-महापौर ने दिया प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट का संदेश
जोधपुर।
उड़ान फाउंडेशन के प्लांट बैंक पहल के साथ जुडकऱ राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत और महापौर वनिता सेठ ने प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का संदेश दिया। पत्रिका के अभियान से प्रेरित होकर आगामी मानूसन सीजन चलने तक यह प्लांट बैंक काम करेगा। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि रविवार को बड़ली भैरूजी मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद गहलोत, महापौर सेठ के साथ उपमहापौर किशन लड्ढा, महंत भैरू पुरी गोस्वामी ने पौधरोपण किया। यहां पुजारी परिवार और आसपास के लोगों ने संरक्षण की शपथ ली। सांसद और महापौर ने उड़ान फाउंडेशन की ओर से कुछ दिन पहले एक अपील के जरिए तालाब में पानी भरने के कार्य का भी निरीक्षण किया और आए सकारात्मक बदलाव पर टीम की तारीफ की। इस अवसर पर सरपंच किशन कटारिया, पूर्व सरपंच शक्तिसिंह राजपुरोहित, भजन पुरी, अविन छंगानी, मनीष गौर, नरेंद्र फि़तानी, नगेंद्र शेखावत, जीवराज राजपुरोहित, अजय सिंह परिहार मौजूद थे। गौरतलब है कि उड़ान फाउंडेशन की पहल पर ही बड़ली भैरूजी मंदिर तालाब में पानी भरने की पहल हुई है। इसमें अब तक लोग योगदान कर रहे हैं।
Published on:
07 Jun 2021 12:15 am
