4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमआरएस की बैठक ने जगाई ब्लड के शुरू होने की उम्मीद

फलोदी. राजकीय चिकित्सालय, फलोदी में शुक्रवार को आयोजित राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में ब्लड बैंक के शुरू होने की उम्मीद जगी है।

2 min read
Google source verification
mrs meeting

फलोदी. मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित सीएमएचओ व अन्य। पत्रिका

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. राजकीय चिकित्सालय, फलोदी में शुक्रवार को आयोजित राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में ब्लड बैंक के शुरू होने की उम्मीद जगी है। बैठक में सीएमएचओ ने उद्घाटन से पूर्व स्थायी स्टाफ नियुक्त करने व उद्घाटन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सीएमएचओ व अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्रसिंह चौधरी ने कहा कि ब्लड बैंक को शुरू करने के लिए पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं तथा यहां नियमानुसार स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा। साथ ही हाल ही में प्रतिनियुक्ति रद्द कर मूल स्थान पर भेजे लैब टैक्नीशियन को वापस स्थायी रूप से यहां नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच के लिए जारी किए जाने वाले बजट का तत्काल उपयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपाध्यक्ष व बीसीएमओ डॉ. महावीरङ्क्षसह, सचिव व प्रभारी डॉ. रविन्द्र परमार, आरसीएसओ डॉ. बलवन्त मंडा, माणकलाल सुथार, सम्पत चाण्डा, डॉ. बी आर पालीवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनीता सोनी, डॉ. अश्विनी सोनी, डॉ. दिनेश सोनी, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र जाखड़, एसपी चाण्डा, भामाशाह एडवोकेट प्रवीणङ्क्षसह राठौड़, हितेश थानवी आदि उपस्थित रहे।
यह प्रस्ताव हुए पारित-
बैठक में ब्लड बैंक के उद्घाटन के लिए विधायक के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने, पिछले पांच आय-व्यय की एन्ट्री करवाकर ऑडिट करवाने, सफाई के नए टेण्डर करने, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के फण्ड से प्रयोगशाला के लिए फुली ऑटोमैटिक एनालाइसर- बायोकैमेस्ट्री खरीदने, सभी भुगतान ई-पेमेंट प्रणाली से करने, स्टेशनरी व लैब रीजेंट के क्रय करने के लिए २ लाख खर्च करने, दो सुरक्षा कार्मिकों हटाकर यह कार्य सुरक्षा एजेंसी से करवाने, दो अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
भामाशाह ने ब्लड बैंक लिया गोद-
बैठक में ब्लड बैंक के रख-रखाव के लिए भामाशाह एडवोकेट प्रवीणसिंह राठौड़ को ब्लड बैंक गोद दिया गया। राठौड़ द्वारा ब्लड बैंक में सहयोग के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया। अब ब्लड बैंक में हरसमय आवश्यक रूप से सुविधाओं के लिए भामाशाह द्वारा व्यवस्थाएं की जाएगी। गौरतलब है कि राठौड़ प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में रक्त संग्रह होता है।
ट्रोमा सेंटर के लिए भेजा नाम-
सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा ट्रोमा सेंटर के लिए नाम मांगे गए थे, जिसमें फलोदी का नाम भी दिया गया है, यहां उपयुक्त भूमि की जानकारी के साथ प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
--------------