10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले एक माह तक यह है मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, आप भी देखें…

आपके घर में यदि कोई मांगलिक कार्यक्रम Festive Season प्रस्तावित है और अब तक मुहूर्त नहीं निकाला है तो नीचे देखिये अप्रेल व मई माह में कौन-कौन से मुहूर्त हैं।  
2 min read
Google source verification
अगले एक माह तक यह है मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, आप भी देखें...

अगले एक माह तक यह है मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, आप भी देखें...

आने वाले दिनों में सबसे प्रमुख मुहूर्त अक्षय तृतीया Akshay Tritiya 2022 को ही माना जाएगा। लेकिन इसके साथ आगामी 30 दिन में 12 से भी ज्यादा मुहूर्त हैं जब शुभ कार्य किए जा सकते हैं। चैत्र मास के बाद वैशाख मास आरंभ हो गया और मीन मल मास देवगुरु बृहस्पति उदय हो गए। चैत्र मास में अब वैशाख मास आरंभ हो चुका है।

पंडित नीलेश शास्त्री ने बताया कि लोकमान्यताओ के अनुसार चैत्र मास अधिकतर लोग शादी नही करते हे। वही आज वैशाख मास की शुरुआत के साथ ही सभी रुके हुए मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है वैशाख मास कृष्ण पक्ष यानी अप्रैल मास के अंतिम पखवाड़े में 19 अप्रैल, 21, 22, 23, 24, 27 अप्रैल को शुभ विवाह के मुहूर्त रहेंगे और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष यानी मई मास के प्रथम सप्ताह में 3 मई 9, 10, 11, 12, 15 मई को विवाह के मुहूर्त रहेंगे।

वैशाख मास में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा गृह प्रवेश नामकरण संस्कार यज्ञोपवित संस्कार आदि कई शुभ मुहूर्त रहेंगे और साथ ही इस महीने वैशाख मास के लिए शास्त्रों में बताया हे की भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया सीता नवमी एकादशी प्रदोष व्रत आदि आती है प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके नारायण की उपासना करनी चाहिए।

आगामी अप्रेल 2022 और मई 2022 माह में जो यह मुहूर्त बताए गए हैं, इनके अलावा भी अपनी जन्मकुंडली व राशि के हिसाब से मुहूर्त निकाले जा सकते हैं। ये साधारण व्रत-त्योहार वाले मुहूर्त हैं।

19 अप्रैल – संकष्टी चतुर्थी व्रत

23 अप्रैल – कालाष्टमी व्रत

26 अप्रैल – वरुथिनी एकादशी व्रत

28 अप्रैल – प्रदोष व्रत

29 अप्रैल – मासिक शिवरात्रि

30 अप्रैल– अमावस्या

03 मई – अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

08 मई – गंगा सप्तमी

10 मई – सीता नवमी

12 मई – मोहिनी एकादशी

13 मई – प्रदोष व्रत

14 मई 2022 – नृसिंह जयंती