11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालेसर में बीती रात युवक की चाकू से हत्या, आरोपी सहित उसके परिजनों को गिरफ्तार करने पर अड़े ग्रामीण

बालेसर थाना अंतर्गत बालेश्वर दुर्गावता कस्बे में बीती रात को धारदार चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में अभी तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

बालेसर में बीती रात युवक की चाकू से हत्या, आरोपी सहित उसके परिजनों को गिरफ्तार करने पर अड़े ग्रामीण

वीडियो : पेपाराम राही/बालेसर/जोधपुर. बालेसर थाना अंतर्गत बालेश्वर दुर्गावता कस्बे में बीती रात को धारदार चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में अभी तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मृतक के परिजन अभी तक मुख्य आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तार करने और सीसीटीवी फुटेज चेक करवाने की मांग कर रहे हैं। मृतक का शव बालेसर हॉस्पिटल में रखा गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। भीड़ को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मृतक के परिजनों को समझाने के लिए बालेसर उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़, पुलिस डीवाईएसपी समर्था राम पटेल और बालेसर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी परिजनों से समझा कर रहे हैं। अभी तक पोस्टमार्टम के लिए कोई सहमति नहीं बनी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से समझाइश की जा रही है। शीघ्र मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को किया जाएगा। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ जारी है।