10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों की हत्या, अलग-अलग मिले शव

- तस्करी के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका- एक युवक का शव बासनी के निजी अस्पताल व दूसरा शव नारनाडी में हाइवे पर मिला- तीन अन्य घायल, हत्यारे फरार
less than 1 minute read
Google source verification
दो युवकों की हत्या, अलग-अलग मिले शव

दो युवकों की हत्या, अलग-अलग मिले शव

जोधपुर.
मादक पदार्थ की तस्करी के लेन-देन को लेकर आपसी बातचीत के दौरान उपजे विवाद के बाद दो युवकों का अपहरण कर हत्या कर दी गई। बासनी में निजी अस्पताल व बाड़मेर हाइवे पर नारनाडी के पास शव पटककर हत्यारे भाग गए। तीन युवक चोटिल भी हुए हैं।
पुलिस के अनुसार डांगियावास निवासी भैराराम जाट व बोयल निवासी महेन्द्र पुत्र मोहनराम जाट की अपहरण कर हत्या की गई। श्रवण व दो अन्य घायल भी हुए हैं। भैराराम जाट का शव बासनी में मेडिकल पल्स अस्पताल व महेन्द्र का शव नारनाडी गांव में होटल के पास सड़क किनारे मिला। दोनों की मृत्यु होने पर हत्यारे शव छोड़कर भागे हैं। एम्स व एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शव रखवाए गए हैं।
पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली है। जो एसयूवी व लग्जरी कार में सवार थे। जिनकी तलाश में नाकाबंदी की गई है। फिलहाल हत्यारे पकड़ में नहीं आए हैं। उधर, मृतकों के परिजन मोर्चरी के बाहर एकत्रित होना शुरू हुए हैं।

तस्करी को लेकर लेन-देन का विवाद
मृतक व आरोपियों के बीच लेन-देन का विवाद चल रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि यह विवाद अफीम की तस्करी को लेकर हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पहले बुलाया, बातचीत हुई, फिर विवाद व हत्या
पुलिस का कहना है कि लेन-देन के विवाद को लेकर आरोपियों ने मृतक व महेन्द्र को बुधवार शाम डांगियावास बुलाया था, जहां से दोनों पक्ष बातचीत के लिए फिटकासनी गांव चले गए थे। दोनों पक्षों के बीच लम्बी बातचीत भी हुई। अंदेशा है कि कोई समाधान न निकलने पर दोनों पक्षों में फिर विवाद उत्पन्न हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। तब आरोपी उन्हें कारों में बिठाकर ले गए थे। फिर मृत्यु हो गई थी। देर रात शव अलग-अलग जगह पटक दिए गए थे।