10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना मरीज के डिस्चार्ज होने पर बजाई ढोल-थाली, पुष्पवर्षा कर बांटी शुभकामनाएं

बोरानाडा कोविड-19 केयर सेंटर से रविवार को 44 पॉजिटिव को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। व्यक्तियों का जिला प्रभारी कोविड-19 व उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट, लूणी बीसीएमओ डॉ मोहन दान देथा व अन्य चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
2 min read
Google source verification
musical instruments played while discharging corona positive patients

कोरोना मरीज के डिस्चार्ज होने पर बजाई ढोल-थाली, पुष्पवर्षा कर बांटी शुभकामनाएं

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. बोरानाडा कोविड-19 केयर सेंटर से रविवार को 44 पॉजिटिव को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। व्यक्तियों का जिला प्रभारी कोविड-19 व उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट, लूणी बीसीएमओ डॉ मोहन दान देथा व अन्य चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दी। डिस्चार्ज होने वाले सभी लोगों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी को ढोल -थाली के साथ विदा किया गया। डिस्चार्ज रोगी भी खुश होकर घर गए।

कोरोना जांच कर रहे वॉरियर्स का किया सम्मान
मारवाड़ राजपूत सभा के तत्वावधान में मारवाड़ राजपूत सभा भवन में गत एक सप्ताह से आयोजित शिविर में कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए जा रहे हैं। सभा अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने बताया कि लक्ष्मीनगर अस्पताल एवं बीजेएस अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ, लैब टेक्निशियन, निगमकर्मी, न्यूजपेपर हॉकर्स आदि कोरोना योद्वाओं ने निस्वार्थ भाव से मानवमात्र की सेवा की है। इन सभी कोरोना योद्वाओं का रविवार सुबह 11.30 बजे पावटा बी रोड स्थित मारवाड़ राजपूत सभा भवन में सम्मान किया गया।

जोधपुर स्थापना दिवस पर दिया कर्मवीर सम्मान
माड संस्थान की ओर से तिथि अनुसार जोधपुर स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। अध्यक्ष गुरु गोविन्द कल्ला ने बताया कि जोधपुर में कोविड-19 में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंध संचालक मदनलाल बागड़ी व तुलसा कंवर सोडा को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व माड संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने सभी स्टाफ को कोरोना कर्मवीर योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सुधीर शर्मा, सुरेश पटेल, राजेश परिहार, प्रदीप शर्मा, शिवरतन पुरोहित, संदीप माथुर शामिल थे।

मनरेगा कार्य स्थल पर उपखण्ड अधिकारी ने बांटे मास्क
धुंधाड़ा. पंचायत समिति लूणी क्षेत्र के धाधियां मे चल रहे मनरेगा कार्य स्थल का उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार ने आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य स्थल पर श्रमिकों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। लूणी उपखण्ड क्षेत्र में मनरेगा कार्यो में कार्यरत श्रमिकों को मास्क, गल्बस, साबुन व सेनेटाईजर वितरण किए गए।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तैयार की आयुर्वेदिक दवाईया
चिकित्सकों की मानें तो शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होने से कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर शहर के हर्बल व जडी-बूटी विशेषज्ञ नारायणदास प्रजापति ने शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तीन तरह की आयुर्वेदिक दवाइयां तैयार की है। जिसे शहर के एम्स, आइआईटी, पुलिस विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों व आमजन में पचास हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है। रविवार को सोनामुखी नगर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नारायण दास ने बताया कि इन दवाओं के किट का नि:शुल्क वितरण निर्यात कंपनी कल्टीवेटर नेचुरल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कर रहे है। कम्पनी के प्रबंध निदेशक तरूण प्रजापति व संजीव ने बताया कि इन दवाओं के किट में तीन तरह की गोलियां है। पहली ब्रीथायू दूसरी इम्यूनंक्रीज व तीसरी त्रिफला है। पहली गोली फेफडों व उसके रास्ते में जमे कफ को खत्म करती है। दूसरी गोली शरीर की इम्यूनिटी क्षमता बढाती है। तीसरी गोली पाचन तंत्र को मजबूत करती है। इस अवसर पर डॉ. इंदीवर भारद्वाज, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा ने भी जानकारी दी।