
नंदिनी को मिस व प्रद्युम्न को मिस्टर फ्रेशर का खिताब
जोधपुर. शहर के फैशन व डिजाइन इंस्टीट्यूट आइएनआइएफडी की ओर से बद्री पैलेस में फ्रेशर्स डे मनाया गया । जिसमें नंदिनी पुरोहित मिस फ्रेशर व प्रद्युम्न सिंघवी मिस्टर फ्रेशर रहे। वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार रिद्धि भंडारी व वर्षिता जैन को दिया गया । आइएनआइएफडी के नवीन मोहनोत ने बताया कि फ्रेशर्स डे की थीम हैरी पॉटर पर रखी गई । जिसके तहत फैशन शो में हैरी पॉटर सीरीज से सम्बंधित ड्रेस व मेकअप में स्टूडेंट्स ने भाग लिया । तीन राउंड के शो में रैम्प वॉक सहित प्रश्न-उत्तर राउंड हुआ । इस दौरान जूनियर स्टूडेंट्स ने डांस की प्रस्तुति भी दी। वहीं सीनियर ने जूनियर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया । शहर के फैशन व डिजाइन इंस्टीट्यूट आइएनआइएफडी की ओर से बद्री पैलेस में फ्रेशर्स डे मनाया गया। जिसमें नंदिनी पुरोहित मिस फ्रेशर व प्रद्युम्न सिंघवी मिस्टर फ्रेशर रहे । वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार रिद्धि भंडारी व वर्षिता जैन को दिया गया।
Published on:
21 Feb 2021 04:06 pm
