10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा होमाष्टमी पर्व, 2300 कन्याओं का किया सामूहिक पूजन
Play video

भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा होमाष्टमी पर्व, 2300 कन्याओं का किया सामूहिक पूजन

इस अवसर पर गणमान्य सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर कन्या पूजन किया।
Google source verification

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी बुधवार को मनाई जा रही है। सूर्यनगरी जोधपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। घरों में भी हवन के बाद 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं का देवी रूप में पूजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा भारती समिति की ओर से 15वां सामूहिक कन्या पूजन सिवांची गेट स्थित महेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। संयोजक शक्तिसिंह गहलोत ने बताया कि संतो के सानिध्य में कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर 60 जगहों से कुल 2300 बालिकाओं का पूजन हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बालिकाओं का चरण धोकर कुमकुम से तिलक कर उनको भेट प्रदान की गई और उनका दुर्गा मां के रूप में पूजन किया गया। इस अवसर पर गणमान्य सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर कन्या पूजन किया।