10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीबी ने पिकअप में 216 किलो गांजा किया जब्त, दो गिरफ्तार

- एनसीबी जोधपुर की अलवर के नीमराना में काठुवास बस स्टैण्ड पर कार्रवाई - उड़ीसा से हरियाणा के नारनोल ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ
less than 1 minute read
Google source verification
hemp trafficking

hemp trafficking

जोधपुर. नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की जोधपुर टीम ने मंगलवार को अलवर जिले में नीमराना तहसील के काठुवास बस स्टैण्ड पर बोलेरो पिकअप से 216 किलो गांजा जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ की खेप उड़ीसा से हरियाणा के नारनोल ले जाई जा रही थी।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह के अनुसार राज्य में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। ब्यूरो की टीम ने अलवर जिले के नीमराना तहसील के माण्ढन थानान्तर्गत काठुवास बस स्टैण्ड पर जांच शुरू की। इस बीच, मंगलवार तडक़े संदिग्ध नजर आई यूपी नम्बर की एक बोलेरो पिकअप रोकी। ब्यूरो की तलाशी में बोलेरो पिकअप में भरे बोरों में २१६ किलो गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सीकर जिले में श्रीमाधोपुर तहसील के थोई थानान्तर्गत नाडा की ढाणी निवासी महेन्द्र कुमार सैनी पुत्र रामलाल और झुंझुनूं में खेतड़ी थानान्तर्गत टिब्बा बसई निवासी बजरंगसिंह पुत्र मूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनसीबी का कहना है कि जब्त मादक पदार्थ उड़ीसा से लाया गया था और इसकी आपूर्ति हरियाणा के नारनोल में सप्लाई की जानी थी। आरोपी लम्बे समय से तस्कर में लिप्त बताए जाते हैं।