Anita Murder Case: जोधपुर की ब्यूटीशियन अनिता चौधरी के मर्डर का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को और उलझा दिया है। दरअसल अनिता आरोपी के घर ऑटो के जरिए पहुंची थी। उस दौरान अनिता ने सलवार-सूट पहना था, लेकिन जब शव मिला तो मृतका ने घाघरा-चुन्नी पहना हुआ था। ऐसे में कपड़े क्यों बदले गए, इसे लेकर भी पुलिस उलझती हुई नजर आ रही है। बता दें कि अनिता 27 अक्टूबर को लापता हुई थीं और 30 अक्टूबर की शाम को उनका 6 टुकड़ों शव बरामद हुआ था।