11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के तीन जिले जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी का उद्घाटन आज

जोधपुर जिले के विभाजन के बाद गठित जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले का सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
2 min read
Google source verification
जोधपुर के तीन जिले जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी का उद्घाटन आज

जोधपुर के तीन जिले जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी का उद्घाटन आज

जोधपुर. जोधपुर जिले के विभाजन के बाद गठित जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले का सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण जिले का उद्घाटन कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर के गांधी पार्क में आयोजित होगा, जबकि फलोदी का उद्घाटन कार्यक्रम फलोदी में ही कृषि मंडी में आयोजित होगा।

नवगठित फलोदी जिले के लिए ओएसडी नियुक्त हो चुका हैं। जिला कलक्टर का पद भी स्वीकृत हो गया है, जबकि जोधपुर ग्रामीण के लिए अभी न दफ्तर का पता है और न ही ओएसडी की कोई नियुक्ति हुई हैं। जोधपुर जिला प्रशासन का सैटपअप फिलहाल वही है, लेकिन पद विभाजन और संसाधनों के बंटवारे के बाद स्थिति बदल जाएगी।

अविभाजित जोधपुर के आखिरी कलक्टर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता अविभाजित जोधपुर के आखिरी कलक्टर होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद विभाजन के बाद बने जोधपुर जिले के वे पहले जिला कलक्टर हो गए हैं। जोधपुर ग्रामीण जिला नोटिफाई हो गया है, लेकिन अभी न ओएसडी नियुक्त हुआ है और न ही जिला कलक्टर का नया पद स्वीकृत हुआ हैं।

यहां कार्यक्रम

- जोधपुर में प्रात:11 बजे जिला कलक्ट्रेट परिसर में नवीन जिला जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण का स्थापना कार्यक्रम। प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

- फलोदी में प्रात:11 बजे कृषि मंडी में नए जिला फलोदी की स्थापना का कार्यक्रम होगा। गहलोत सरकार के मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और शाले मोहम्मद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए जिलों के स्थापना कार्यक्रम पर जयपुर से वर्चुअली उद्घाटन कर संबोधित करेंगे।

--------------------

जोधपुर ग्रामीण : अभी न ओएसडी और न ही अलग से कोई स्टाफ। कार्य और पद विभाजन के लिए निर्देशों का इंतजार।

फलोदी : नए जिले में लगेगा नया स्टाफ

जिला कलक्टर- 01

लेखाधिकारी- 01

सहायक लेखाधिकारी ग्रेड - II -01

अतिरिक्त निजी सहायक -01

निजी सहायक - I -01

उप विधि परामर्शी - 01

कनिष्ठ विधि अधिकारी - 01

सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड- I -01

सहायक लेखाधिकारी II -01

तहसील राजस्व लेखाकार - 01

संस्थापन अधिकारी - 01

प्रशासनिक अधिकारी- 02

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी- 02

सहायक प्रशासनिक अधिकारी- 03

वरिष्ठ सहायक - 04

कनिष्ठ सहायक - 08

सूचना सहायक- 03

जमादार- 01

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- 15

--------------------

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से सभी नवगठित जिलों का जयुपर में वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। यहां कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में हवन होगा। धर्म गुरुओं को बुलाया गया है। उद्घाटन को लाइव देखेंगे और संवाद के लिए वीसी की भी व्यवस्था की गई है।

- भास्कर बिश्नोई, एडीएम सिटी

कर्मचारियों से ऑप्शन फार्म भरवाया जाना चाहिए कि वह किस जिले में सेवाएं देने चाहते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चत किया जाना चाहिए कि नए जिले में जाने वाले कर्मचारी की सीनियरटी लेप्स नहीं हो, क्योंकि जिला बदलने पर वरिष्ठता प्रभावित हो जाती है।

- शंभु सिंह मेड़तिया, जिलाध्यक्ष, कर्मचारी महासंघ