
जोधपुर एयरपोर्ट के इस नए गेट से सीधे पार्र्किंग से अंदर आ सकेंगे यात्री, 24 फ्लाइट्स का हो रहा है संचालन
गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट का ‘अराइवल गेट’ खोल दिया। अब जोधपुर उतरने वाले यात्री घूमकर आने की बजाय सीधे पार्र्किंग में पहुंच रहे हैं। विजिटर्स एंट्री बंद करने के बाद भी एयरपोर्ट पर भारी भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यह निर्णय किया है।
वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट पर 24 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट एयरलाइंस कंपनी की अधिकांश उड़ानें दोपहर 12 से 3 बजे के दरमियान ऑपरेट होती हैं। इस कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इन दिनों करीब 3 हजार यात्री प्रतिदिन आते-जाते हैं। ये फ्लाइट शेड्यूल अगले तीन महीने यानी 28 मार्च तक रहने वाला है।
इस महीने की शुरुआत में एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के साथ आने वाले विजिटर्स की एंट्री बंद कर दी थी लेकिन फिर भी भीड़ बेकाबू है। इसको देखते हुए अब आगमन के समानांतर बंद पड़े ‘अराइवल गेट’ खोला गया है। यह गेट ‘डिपार्चर’ से थोड़ा सा दूर है। इससे आने व जाने वाले यात्रियों की भीड़ एक जगह इकठ्ठा नहीं होती।
Updated on:
26 Dec 2019 02:37 pm
Published on:
26 Dec 2019 02:36 pm
