10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पहल : Whatsapp पर सेल्फी से स्टाफ की उपस्थिति

चिकित्सा विभाग में नई पहल... -प्रदेश के शहरी यूपीएचसी में प्रायोगिक तौर पर शुरू की व्यवस्था -Whatsapp Group पर दिन में दो बार मंगवा रहे सेल्फी- selfie
less than 1 minute read
Google source verification
New Initiative: Staff Attendance from Selfie at Whatsapp

नई पहल : Whatsapp पर सेल्फी से स्टाफ की उपस्थिति

जोधपुर.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ की लेटलतीफी से निपटने के लिए नई पहल के तौर पर सेल्फी से उपस्थिति की पुष्टी की जा रही है। फिलहाल प्रायोगिक तौर पर यह व्यवस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चत करने के लिए लागू की गई है।

विभाग के विशिष्ट शासन सचिव और एनएचएम राजस्थान के निदेशक डॉ. समित शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में करीब 240 यूपीएचसी के स्टाफ की उपस्थिति की तस्दीक संयुक्त सेल्फी भेजकर करवाई जा रही है। सेल्फी प्राप्त करने के लिए विभाग ने एनयूएचएम अर्बन पीएचसी नाम से व्हाट्सएप पर गु्रप बनाया गया है। सभी जगह से दो पारी में खुलने वाली अरबन पीएचसी के स्टाफ की प्रतिदिन सुबह 9 बजे और अपराह्न 4 बजे सेल्फी मंगवाई जा रही है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस पहल के बाद यूपीएचसी में स्टाफ की लेटलतीफी पर अंकुश लग रहा है। बाद में यह व्यवस्था सीएचसी व सीएचसी में भी लागू की जाएगी।