11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई खनिज नीति में हर तबके को दी जाएगी प्राथमिकता

- खान मंत्री ने माइंस प्रतिनिधियों ने नई खनिज नीति के बारे में लिए सुझाव
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 23, 2021

नई खनिज नीति में हर तबके को दी जाएगी प्राथमिकता

नई खनिज नीति में हर तबके को दी जाएगी प्राथमिकता

जोधपुर।
खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि प्रदेश की नई खानिज पॉलिसी मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि हर तबके को प्राथमिकता देने की सोच के अनुरूप पॉलिसी तैयार कर रहे है। खान मंत्री गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संभाग के माइंस प्रतिनिधियों के साथ नई पॉलिसी के बारे में उनके सुझाव लेने के बाद बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, कोरोना प्रभावित सहित अन्य श्रेणी के लिए आरक्षण का भी प्रयास करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम व उर्जा डॉ सुबोध अग्रवाल ने कहा कि खनन व्यवसाय से जुड़े कानूनों की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए प्रक्रिया चल रही है। रीको के निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि नई माइंस पॉलिसी में माइनिंग को उद्योग का दर्जा दिलाया जाए। बैठक में विधायक मारवाड़ जंक्शन खुशवर सिंह जोजावर, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई, लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोंई ने भी सुझाव दिए।
--
ये थे उपस्थित
बैठक में समाजसेवी जसवंतसिंह कच्छवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, कांग्रेस नेता अयुब खान सहित जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, जैसलमेंर, बाड़मेर से विभिन्न माइन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुझाव दिए।