10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलाड़ा की मंडी में आ गया नया मूंग और कपास

बिलाड़ा (जोधपुर) खरीफ की नई उपज के रूप में रविवार को पहली बार मूंग एवं कपास की उपज मंडी पहुंची।  
less than 1 minute read
Google source verification
New moong and cotton arrived in the Bilara Mandi

बिलाड़ा की मंडी में आ गया नया मूंग और कपास

बिलाड़ा (जोधपुर). खरीफ की नई उपज के रूप में रविवार को पहली बार मूंग एवं कपास की उपज मंडी पहुंची। जिसकी व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं सचिव की मौजूदगी में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से नीलामी बोली लगाई और खरीद की। मंडी व्यापारियों द्वारा इस बार जो भी नीलामी पर खरीद होगी उसका भुगतान किसान को उपज की तुलाई के साथ ही चेक द्वारा किया जाएगा।


रविवार को बोगासनी गांव के अन्दाराम जाट अपने खेत से मूंग की उपज लेकर मंडी आया, जहां इस पहली आवक को व्यापारियों ने बधायां, गणपति मंदिर में प्रसाद का भोग लगाकर नीलामी बोली लगाई। मंडी अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, सचिव बाबूलाल पटेल, सदस्य धर्माराम, तरुण मुलेवा एवं अन्य व्यापारियों ने बढ़ चढकऱ नीलामी बोली लगाई। 55 सौ रुपए प्रति क्विंटल पर बाबू भाई पटेल के बोली छूटी। इसी प्रकार धर्माराम ने पहले कपास की ढेरी 5600 प्रति क्विंटल पर खरीदी।

चेक से भुगतान

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के नए आदेश की अनुपालना में आयकर विभाग ने सभी वे व्यापारी जो किसानों की उपज खरीद के बदले चेक द्वारा किसानों को भुगतान करेंगे, उन व्यापारियों को 2 प्रतिशत की टीडीएस कटौती की छूट मिलेगी।

इसके लिए मंडी से अनुज्ञाधारी व्यापारी को अपने कृषि उपज मंडी समिति का अनुज्ञापत्र ,पैन कार्ड, संलग्न कर अपने बैंक को शपथ पत्र देना होगा कि बैंक खाते से जो भी नगद निकासी होगी वह कृषि उपज मंडी समिति के तहत किसानों में भुगतान करने के लिए ही होगी ।

व्यापारी तरुण मुलेवा ने बताया कि इसी लाभ के चलते व्यापारी अब किसानों की उपज खरीद के बदले चेक द्वारा भुगतान करेंगे ।