जोधपुर . जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से सामान्य संकाय (कला, वाणिज्य, विधि एवं विज्ञान) के ६२ पदों पर शिक्षकों की निकाली गई संशोधित भर्ती पर एक बार फिर से सवालिया निशान लग गया है। विवि की ओर से सरकार के कार्मिक विभाग के जिस पत्र का हवाला देकर दुबारा विज्ञापन जारी किया गया था, वह पत्र ही कार्मिक विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। सूचना के अधिकार के अंतर्गत कार्मिक विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगने पर यह सच्चाई सामने आई। जेएनवीयू की ओर से ५ जुलाई को सामान्य संकाय भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन में पदों के रोस्टर में गड़बड़ी के चलते विवि की रोस्टर कमेटी को कुलाधिपति व राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन तलब कर कार्मिक विभाग से रोस्टर का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए थे।