11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एमडीएम हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्ची का शव
Play video

एमडीएम हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्ची का शव

मथुरादास माथुर अस्पताल की जनाना विंग के शौचालय में शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव मिला है। उसके पैर चुन्नी से बंधे हुए थे।
Google source verification

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की घटना

जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल की जनाना विंग के शौचालय में शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव मिला है। उसके पैर चुन्नी से बंधे हुए थे। अस्पताल प्रशासन को अंदेशा है कि किसी ने उसे अनचाही संतान होने के कारण बांधकर फेंक दिया। शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोपहर में एक स्वीपर टॉयलेट साफ करने गया तो वहां नवजात बच्ची को देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए। उसने स्टाफ को सूचना दी। नवजात के पैर चुन्नी से बंधे थे। स्टाफ ने उठाया तो वह मृत थी। उसके शरीर पर लगे रक्त से ऐसा लग रहा है कि किसी ने जन्म के साथ ही उसे मरने के लिए फेंक दिया।
—————-

इनका कहना है
अस्पताल के जनाना विंग के टायलेट में नवजात बच्ची का शव मिला है। विंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस को सूचना दी है। सीसीटीवी फुटेज से भी पड़ताल करवा रहे हैं कि यह करतूत किसकी है?

– डॉ. विकास राजपुरोहित, अधीक्षक, एमडीएम हॉस्पिटल