10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह महीने पहले हुआ था मुकलावा, विवाहिता ने फंदा लगा की खुकदुशी

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने मुकलावे के छ माह बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सरदार पटेलनगर निवासी भींयाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुभाष नगर द्वितीय निवासी स्नेहा (19) पुत्री भगाराम की रमेश पटेल से शादी हुई थी। उनका करीब छ माह पूर्व मुकलावा हुआ था।
less than 1 minute read
Google source verification
newly married woman commits suicide in jodhpur

छह महीने पहले हुआ था मुकलावा, विवाहिता ने फंदा लगा की खुकदुशी

छह माह पहले हुआ था मुकलावा

जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने मुकलावे के छ माह बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सरदार पटेलनगर निवासी भींयाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुभाष नगर द्वितीय निवासी स्नेहा (19) पुत्री भगाराम की रमेश पटेल से शादी हुई थी। उनका करीब छ माह पूर्व मुकलावा हुआ था। स्नेहा ने रविवार को घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पागल श्वान ने चार लोगों को काटा
लूणी. कस्बे के सरेचां रोड स्थित खेतों मे सोमवार शाम को एक पागल श्वान ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। शाम करीब पांच बजे एक पागल श्वान ने खेतों मे काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला कर उन्हें काटना शुरू कर दिया। श्वान ने लूणी निवासी विष्णु पटेल के होठों को बुरी तरह से काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पागल श्वान तालाब के पास पहुंचा जहां अपने खेत से लौट रही महिला विमला कंवर, उसके पुत्र महिपालसिंह व पुत्री दत्तूकंवर को भी काट खाया। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक साहिल ने सभी का प्राथमिक उपचार कर 108 एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गंाधी अस्पताल भेजा।