10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाने के दौरान गीजर में करंट से नवविवाहिता की मृत्यु

- चिंतित सास संभालने के लिए गई तो बाथरूम में मृत मिली पुत्रवधू
less than 1 minute read
Google source verification
नहाने के दौरान गीजर में करंट से नवविवाहिता की मृत्यु

नहाने के दौरान गीजर में करंट से नवविवाहिता की मृत्यु

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत माता का थान चौराहे के पास स्थित मकान में नहाने के दौरान गीजर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक नवविवाहिता की मृत्यु हो गई। एसडीएम जोधपुर मामले की जांच करेंगे।

उप निरीक्षक महावीरसिंह ने बताया कि माता का थान चौराहे के पास निवासी खुशबू (२१) पत्नी विक्रमसिंह गहलोत रोज की भांति घर का काम-काज करने के बाद शुक्रवार दोपहर में नहाने के लिए प्रथम मंजिल पर कमरे में गई। वह शाम चार बजे नीचे आ जाती थी, लेकिन चार बजने के बाद तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सास को चिंता हुई। वह प्रथम मंजिल पर गई और पुत्रवधू को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह बाथरूम में गई तो पुत्रवधू खुशबू को अचेतावस्था में पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घरवाले मौके पर पहुंचे। चैनपुरा में कुंदन विहार निवासी मृतका के पीहर पक्ष को भी वहां बुलाया गया। घरवालों ने नहाने के लिए पानी गर्म करने के दौरान गीजर में करंट से मृत्यु का अंदेशा जताया।
पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। पिता अर्जुनसिंह की तरफ से मर्ग दर्ज करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतका की शादी मार्च २०२० में हुई थी। एेसे में मामले की जांच एसडीएम करेंगे।