11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल

jodhpur news - 10 दिन में आए तीन चक्रवाती तूफान
less than 1 minute read
Google source verification
अब बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल

अब बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल

जोधपुर. अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘महा’ कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके पश्चिमी विक्षोभ से टकराने के कारण गुरुवार को देश के उत्तरी हिस्से में भारी बरसात के साथ बर्फबारी भी हुई और शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। उधर बंगाल की खाड़ी से एक नया चक्रवाती तूफान बुलबुल उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह उड़ीसा तट से करीब साढे पांच सौ किलोमीटर दूर है। इसके प्रभाव से उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भारी बरसात की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘महा’ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से जैसलमेर, जोधपुर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू के कई ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बरसात हुई। अनेक स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ हवा चलती रही। शुक्रवार को मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले 10 दिन में भारत में यह तीसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले अरब सागर में ही अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ उठा था।

सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह से बादलों की हल्की आवाजाही बनी हुई थी। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान उछलकर 20.4 डिग्री पर आ गया। जिले के कुछ ग्रामीण हिस्सों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। शहर में दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात को तेज हवा चलने के कारण मौसम में हल्की ठंडक रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। शुक्रवार को बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप रहने का पूर्वानुमान है। बाड़मेर और जैसलमेर में भी बादल बरसात का मौसम बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम 29 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा 20.7 और दिन का 33.4 डिग्री रहा