
राहत की खबर...कोरोना से 30 दिन में 0 मौत
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण इस कदर कमजोर पड़ा हैं, जिसका अनुमान अपे्रल-मई माह में लगाना बहुत मुश्किल था। इन दो महीनों में कोरोना ने जैसा कहर ढाया था, उस हिसाब से लग रहा था कि अब कब कम होगा कोरोना? लेकिन जुलाई में हालात विपरीत हो गए है। जुलाई माह में औसतन हर रोज 3 संक्रमित सामने आ रहे हैं। इन्हीं आंकड़ों के चलते कोरोना जुलाई माह में बामुश्किल से सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा।
बीते 30 दिन की बात करें तो जोधपुर में एक भी कोरोना रोगी की मौत नहीं हई है। इससे पहले गत 25 जून को एम्स में एक रोगी की मौत हुई थी। जबकि पूरे जुलाई माह में अब तक कोई भी कोरोना रोगी की मौत नहीं हुई हैं।
शहर में रविवार को कोरोना के केवल 2 केस सामने आए, जिसमें एक केस रेजिडेंसी जोन व 1 फलोदी ब्लॉक से सामने आया। शेष 17 जोन व ब्लॉक में कोई भी रोगी के पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई। 1 रोगी को डिस्चार्ज किया गया। उल्लेखनीय हैं कि 25 दिन में 81 पॉजिटिव सामने आए हैं और 179 जने डिस्चार्ज हुए हैं। इस साल 71926 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67441 और 12 सौ की मौत हो गई।
Published on:
25 Jul 2021 10:03 pm
