10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात का पारा 8 डिग्री गिरा, शहर में आधा इंच बारिश

Thar Weather - विक्षोभ का असर खत्म, आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
रात का पारा 8 डिग्री गिरा, शहर में आधा इंच बारिश

रात का पारा 8 डिग्री गिरा, शहर में आधा इंच बारिश

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात जोधपुर में रुक-रुक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। सुबह मौसम विभाग ने 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई और रात का पारा आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। हालांकि हवा में आद्र्रता के कारण दिन में उमस का भी अहसास हुआ। अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान चालीस डिग्री के भीतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा और पूरी तरीके से धूप खिलेगी। इससे थर्मामीटर में फिर से उछाल आएगी और तेज गर्मी पडऩे की संभावना है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह सुबह हवा में आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत थी। उस पर 5 से 10 किलोमीटर रफ्तार से हवा भी बह रही थी। सुबह तो मौसम सुहाना रहा लेकिन दिन चढऩे के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ती गई। दिन में तेज धूप निकली। दोपहर में पारा 37.3 डिग्री रहा लेकिन तेज गर्मी बनी रही। शाम ढलने के बाद हवा बंद होने से अधिक उमस हो गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 25.2 और अधिकतम 37.8 डिग्री रहा।
बाड़मेर में रात का पारा 26.2 और दिन का 40.4 डिग्री रहा। वहीं जैसलमेर में न्यूनतम तापमाप 25.4 व अधिकत 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।