10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात का पारा 15 डिग्री के करीब, सर्दी से राहत

Jodhpur Weather News  
less than 1 minute read
Google source verification
रात का पारा 15 डिग्री के करीब, सर्दी से राहत

रात का पारा 15 डिग्री के करीब, सर्दी से राहत

जोधपुर. संभाग में शनिवार को रात व दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ सर्दी से राहत रही। कई स्थानों पर रात का तापमान पंद्रह डिग्री और दिन का पैंतीस डिग्री के समीप पहुंचने लग गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में घटत-बढ़त आगामी दिनों में भी बनी रहेगी। सर्दी के अब तेज होने की संभावना नहीं है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। सुबह से ही बादलों की हल्की आवाजाही और हवा बहने से वातावरण में ठंडक रही। सुबह गर्म कपड़े पहनने पड़े लेकिन धूप निकलने के साथ ही सर्दी का असर कम होता गया। सुबह दस बजे ही तेज धूप खिल गई। दोपहर में सूती कपड़ों में ही काम चल रहा था। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री मापा गया। ग्रामीण हिस्सों में भी दिन में सर्दी से राहत रही, हालांकि अलसुबह और रात को खुले इलाकों में सर्दी अधिक महसूस की गई। फलोदी में रात का पारा 14.6 व दिन का 32.8 डिग्री रहा।
जैसलमेर व बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 13.2 व 16.4 और दिन का 32.4 व 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।