11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में रात का पारा 32 डिग्री के पास, गर्मी से लोग बेहाल

Thar Weather - बादल व हवा के बावजूद भीषण गर्मी
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में रात का पारा 32 डिग्री के पास, गर्मी से लोग बेहाल

फलोदी में रात का पारा 32 डिग्री के पास, गर्मी से लोग बेहाल

जोधपुर. मारवाड़ में शनिवार को बादलों की आवाजाही और तेज हवा के बावजूद भीषण गर्मी रही। प्रदेश में फलोदी में सर्वाधिक गर्म रात रही। वहां रात का तापमान करीब 32 डिग्री रहा। दिन में भी पारा 43 के पास होने से कस्बा भट्टी की तहर तपता रहा। जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में भी आसमां से सूरज का कहर बरस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बादलों का सिलसिला रविवार को भी बना रहेगा। इस दौरान थर्मामीटर में कुछ गिरावट की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में शनिवार को भोर के साथ ही तपिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री था लेकिन सुबह छह बजे ही सूर्योदय होने के कारण शहरवासियों की दिनचर्या खत्म होने से पहले ही वह आसमां में तपने लग गया। बादलों की रेलमेल के बावजूद गर्मी बरस रही थी। सुबह 10 बजे तक आसमां से मानो अंगारे आ रहे थे। लॉकडाउन के साथ गर्मी के कारण भी लोग घरों में दुबके रहे। पंखे गर्म हवा फैंक रहे थे। कूलर और एसी से ही राहत थी। दोपहर में तापमान 41.3 डिग्री रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.6 व अधिकतम 42.6 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.4 व अधिकतम 41.7 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 28 व दिन का 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।