10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में राते ठंडी, दिन सामान्य

- दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर
less than 1 minute read
Google source verification
थार में राते ठंडी, दिन सामान्य

थार में राते ठंडी, दिन सामान्य

जोधपुर. मौसम साफ होने और सर्दियों की दस्तक होने से पश्चिमी राजस्थान में मरुस्थलीय जलवायु का अनुभव होने लगा है। बालू के कारण रातें ठंडी हो रही है। देर रात और सुबह सर्दी लग रही है, जबकि रात व दिन के पारे में बीस डिग्री का अंतर होन से दिन सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में पारा लुढकऩे से सर्दी का असर और बढ़ेगा।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहा। मौसम साफ होने और धूप निकलने के चलते दिन में पारा तेजी से ऊपर चढऩे लगा और दोपहर होते-होते 34 डिग्री पर पहुंच गया। दिन और रात के पारे में 19 डिग्री का अंतर होने से दिन सामान्य बना रहा। शहर में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 63 और न्यूनतम 20 फीसदी रही।

बाड़मेर में रात का पारा 18.1 और दिन का 34.6 डिग्री रहा वहीं जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 17.7 और अधिकतम 33.6 डिग्री मापा गया। नागौर में रात का पारा 12.7 डिग्री तक पहुंचा लेकिन दोपहर होते होते वहां भी तापमान 32.4 डिग्री पर आ गया।