
निमाज हवेली प्रकरण : भाजपा पार्षदों ने देखा मौका, दुकानदारों की सुनी पीड़ा
जोधपुर। निमाज हवेली प्रकरण में अभी जांच अपने अंजाम तक नहीं पहुंची, लेकिन सियासत जारी है। नगर निगम उत्तर के भाजपा पार्षदों के दल ने शनिवार को मौके का निरीक्षण किया। यहां किस हिस्से को तोड़ा जाना था और किस हिस्से पर गलत कार्रवाई हुई उसकी जानकारी ली। साथ ही जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ उनका सहयोग करने की बात कही। दुकानदारों ने बताया कि किस प्रकार से यहां मनमर्जी से खरीद-फरोख्त और कार्रवाई की गई। इसके बाद भी कोई क्षति-पूर्ति हर्जाना देने को तैयार नहीं है। इस मौके पर पार्षद संगीता सोलंकी, सुरेश जोशी छोटसा, अजय जोशी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेश कच्छवाह व अजय चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो 279 :: आठ फीट में की गली में बना दी योजना
इसी प्रकार फतेहसागर की नहर राजमाताजी के नोहरे पास रहने वाले लोग जिला कलक्टर और नगर निगम आयुक्त के समक्ष पेश हुए और नियम विरुद्ध योजना काटने की बात कही। साथ ही बिना अनुमति हो रहे निर्माण पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के बारे में आरटीआई के तहत जानकारी भी निगम से जुटा रहे हैं, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय निवासी मनोहर, बालकिशन, पोकरसिंह, अरूण, ललित, अजय सहित अन्य ने मांग रखी कि यदि इस प्रकार के निर्माण को नहीं रोका गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व में निगम में शिकायत हुई तो निर्माण रुकवाए गए, लेकिन फिर मिलीभगत से शुरू हो गए।
Updated on:
16 Jan 2021 09:00 pm
Published on:
16 Jan 2021 09:00 pm
