11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ थानाधिकारी बदले, तीन निरीक्षकों को यातायात का जिम्मा सौंपा

- 15 पदोन्नत निरीक्षकों व चार एसआई को कार्यभार सौंपा, शिकायत पर दो निरीक्षक लाइन हाजिर, एक को फिर जिम्मा
less than 1 minute read
Google source verification
नौ थानाधिकारी बदले, तीन निरीक्षकों को यातायात का जिम्मा सौंपा

नौ थानाधिकारी बदले, तीन निरीक्षकों को यातायात का जिम्मा सौंपा

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने गुरुवार को अलग-अलग आदेश जारी कर नौ थानाधिकारी बदले और तीन निरीक्षकों को यातायात का जिम्मा सौंपा। वहीं, दो निरीक्षकों को शिकायत के आधार पर लाइन हाजिर करने के बाद एक निरीक्षक को लूनी थानाधिकारी का जिम्मा दिया गया।

आदेश के तहत निरीक्षक हनुमानसिंह, सुरेश कुमार सोनी व नियाज मोहम्मद को यातायात निरीक्षक लगाया गया है। निरीक्षक भारत रावत को थानाधिकारी करवड़, दिलीप कुमार खदाव को थानाधिकारी मण्डोर, जयकिशन सोनी को थानाधिकारी राजीव गांधी नगर, सुरेश चौधरी को थानाधिकारी सदर कोतवाली, सोमकरण को थानाधिकारी देवनगर, गोविंदलाल व्यास को थाना प्रभारी चौहाबो और सीताराम खोजा को थानाधिकारी लूनी लगाया गया है। वहीं, निरीक्षक दिनेश लखावत को मानव तस्करी विरोधी यूनिट (पश्चिम) व बलराज सिंह मान को अपराध सहायक (पश्चिम) का जिम्मा सौंपा गया है।
नवपदोन्नत निरीक्षक डॉ गौतम डोटासरा को थानाधिकारी मथानिया, लेखराज सियाग को थानाधिकारी सदर बाजार व लीलाराम को थानाधिकारी डांगियावास के पद पर यथावत रखा गया है।

एक अन्य आदेश के तहत उप निरीक्षक परमेश्वरी को थानाधिकारी झंवर, एसआई जालमसिंह को देवनगर थाना, कैलाशी गुगड़वाल सीआइयूसीएडब्ल्यू (पूर्व), कन्हैयालाल को अपराध सहायक (पूर्व) और एसआई सुनील डूडी को जिला विशेष सहायक (पश्चिम) लगाया गया है।
दो निरीक्षक लाइन हाजिर, एक को थानाधिकारी लगाया

पुलिस कमिश्नर ने मण्डोर थानाधिकारी सीताराम खोजा व यातायात निरीक्षक गोरधनराम को शिकायत के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया। इनमें से सीताराम खोजा को लूनी थानाधिकारी लगा दिया गया। इसके साथ ही लूनी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी बलराजसिंह मान व लूनी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद को भी लाइन में भेज दिया गया।