
स्वाद के साथ सेहत की जानकारी देती हैं नियति
अविनाश केवलिया (avinash kewaliya)
जोधपुर।
जब शौक धीरे-धीरे आपका प्रोफेशन बन जाता है तो उसको सभी पसंद करते हैं और आप भी अपने काम से हमेशा खुश रहते हैं। ऐसे ही कुछ शौक को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने वालों की कहानियां शेयर कर रहे हैं। पत्रिका ने पहली कड़ी में फूड ब्लॉगिंग के कुछ सक्रिय लोगों के बारें में बताया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कुछ और क्रिएटिव लोगों की कहानियां उनकी जुबानी बता रहे हैं।
नियति भाटिया जो कि खुद एक न्यूट्रीशियन हैं, फूडी लाला के जरिये सोशल मीडिया पर स्वाद के साथ हेल्थी चीजों के बारे में बताती हैं। दिसम्बर 2020 से इन्होंने यह सफर शुरू किया और अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। कई कैफे और रेस्टोरेंट में जाकर वे रिव्यू करती हैं। उन्होंने प्रदेश के कई शहरों में अलग-अलग जायके का भी टेस्ट लिया और उसे भी पब्लिक में शेयर किया, जिसे काफी पसंद किया गया। घर में बने स्वादिष्ट रैसिपी के बारे में भी जानकारी देती हैं।
आप भी जुड़ सकते हैं
फूड और फैशन के बारे में यदि आप भी कुछ जानकारी शेयर करना चाहते हैं या बताना चाहते हैं अपनी कहानी तो जानकारी साझा करें 9672999227 पर वाट्सएप करें।
Published on:
02 Dec 2021 12:04 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
