10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएलएसआइयू बेंगलुरु की प्रवेश परीक्षा एनलेट आज

clat news - सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी, परिणाम पर रहेगी रोक- क्लैट से अलग हट प्रवेश परीक्षा करा रहा बेंगलुरु
less than 1 minute read
Google source verification
एनएलएसआइयू बेंगलुरु की प्रवेश परीक्षा एनलेट आज

एनएलएसआइयू बेंगलुरु की प्रवेश परीक्षा एनलेट आज

जोधपुर. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआइयू) बेंगलुरु की ओर से 5 वर्षीय विधि पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा नेशनल लॉ एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनलेट-2020) का आयोजन शनिवार को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एक लैपटॉप और एक एमबीपीएस बैंडविथ का इंटरनेट होना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु को इसकी अनुमति दे दी, लेकिन इसका परीक्षा परिणाम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा।

एनएलएसआइयू बेंगलुरु देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एलएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) से अलग हटकर अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा करवा रहा है। इसके लिए उसने 3 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस पर एनएलयू कंसोर्सियम ने बेंगलुरु को क्लैट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बेंगलुरु ने क्लैट परीक्षा के बार-बार स्थगित होने के कारण स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का तर्क दिया है। उधर क्लैट-2020 परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर को पूरे देश में किया जाएगा। यह भी ऑनलाइन ही होगी। इस परीक्षा के जरिए अब 22 की जगह 21 एनएलयू में प्रवेश मिलेगा। इससे पहले एनएलयू दिल्ली स्वयं की प्रवेश परीक्षा आईलेट करवाता आ रहा है।