10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूदखोरी व किसी से घनिष्ठता पर टिकी पुलिस की जांच

- हैयर सैलून संचालक की चाकू से गला रेतकर हत्या प्रकरण- मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की उम्मीदें
2 min read
Google source verification
No clue of murder, police vacant hand

सूदखोरी व किसी से घनिष्ठता पर टिकी पुलिस की जांच


जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत मण्डलनाथ चौराहे से कुछ आगे चाकू से गला रेतकर व सीने पर पन्द्रह वार करके हैयर सैलून संचालक की हत्या करने वालों का शनिवार को भी सुराग नहीं लग पाया। अभी तक हत्या के कारण भी पुलिस के सामने नहीं आया। सैन समाज के लोगों ने शनिवार शाम करवड़ थाने के बाहर एकत्रित होकर रोष जताया।
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि टूंट की बाड़ी निवासी राकेश सैन ऊंची ब्याज दर पर रुपए उधार देता था। उसके परिजन ने भी पुलिस को यह जानकारी दी है। हालांकि परिजन ने किसी से रंजिश अथवा संदेह नहीं जताया है। न ही वे कोई कारण बता पाए हैं।पुलिस दो पहलूओं पर जांच कर रही है। जिसमें सूदखोरी व मोबाइल कॉल डिटेल में आए एक व्यक्ति से कई बार बातचीत शामिल है। उससे घनिष्ठता रखने वाले पहलू भी खंगाले जा रहे हैं। शव मिलने के चालीस घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ ही है।
संदेह के आधार पर पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के खिलाफ लूट के एक मामले में कोर्ट में चालान भी पेश हो चुका है।
गौरतलब है कि टूंट की बाड़ी निवासी हैयर सैलून संचालक राकेश सैन की गुरुवार देर रात चाकू से गला रेतकर व सीने पर पन्द्रह वार करके हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ उसका शव शुक्रवार सुबह मिला था। भाई दिनेश पुत्र कालूराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
सैन समाज ने फिर जताया विरोध
हत्या ४८ घंटे बीतने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं लगने से सैन समाज में आक्रोश है। समाज के लोग थाने पहुंचे व अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही हत्यारों को पकडऩे का विश्वास दिलाया। अभी तक परिजन ने किसी पर संदेह और हत्या के कारणों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी है।